गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर मुख्य अतिथि डॉ सिद्धार्थ पटेल जी और उनकी पत्नी श्रीमती गरिमा पटेल जी का आगमन हुआ.

इसके अलावा विद्यालय में ब्लॉक प्रमुखअमन सिंह दउवा जी और एस. आई मनोज यादव जी का भी आगमन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्री अमर सिंह चौधरी जी प्रधानाचार्य श्रीमती आशा देवी जी द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनकी कुछ झलकियां यहां पर प्रस्तुत है.

हमारे विद्यालय के साधारण सभा के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह जी द्वारा विद्यालय के सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती इंदु चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही और श्रीमती इंदु चौधरी जी द्वारा उर्मिला देवी स्मारक समिति की ओर से 2025 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।